• November 20, 2025 6:28 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सर्द रात में चोर सक्रिय, एक साथ हुई तीन चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Feb 2, 2022

राज – 7903735887 

नगरनौसा थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में बदमाशों ने मंगलवार की रात क्लिनिक व दो घरों में लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। अगली सुबह सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई। पीड़ित परिवार तीन लाख की चोरी का आरोप लगा रहे हैं। पहली घटना मुनारिक पासवान के ताला लगे घर हुई। दरवाजा तोड़ चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवर, 10 हजार नगदी, बर्तन और कपड़े की चोरी कर ली।
इसी तरह सनोज पासवान के घर की किबाड़ तोड़ घटना को अंजाम दिया गया। यहां से बदमाश बक्सा तोड़ सोने-चांदी के जेवर, बर्तन समेत अन्य सामान ले गया। तीसरी चोरी मां लक्ष्मी नर्सिंग होम में हुई। यहां ताला तोड़ क्लिनिक से इनर्वटर, हेलमेट समेत अन्य सामानों पर हाथ साफ किया गया। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है।