• June 14, 2026 12:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 7 बच्चे की मां को युवक से हुआ प्यार , घर से भाग उठायी यह कदम …..

ByReporter Pranay Raj

Jan 12, 2022

राज – 7903735887 

सात बच्चों की मां ने पति को छोड़कर दूसरे युवक से शादी रचा ली। पुलिस ने महिला को यूपी से बरामद कर लिया। मामला हरनौत थाना क्षेत्र के एक गांव का है। अनुसंधानकर्ता रामकिशुन सिंह ने बताया कि महिला के पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गांव के एक ही एक युवक व उसकी पत्नी को आरोपित बनाया गया था।

जांच के क्रम में महिला को यूपी के बदायूं जिला से बरामद किया गया। महिला का कहना है कि पति अक्सर मारपीट करता था। इसी वजह से वह भागकर कानपुर स्टेशन पहुंच गयी। वहां एक युवक के साथ नीलिमा गांव पहुंच गयी। बाद में उससे शादी कर ली। महिला के दोनों पति उसे रखने के लिए तैयार हैं। महिला दूसरे पति के साथ रहना चाहती है।