• September 29, 2026 12:25 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बर्थ डे पार्टी: डीजे के धुन पर जाम छलकाते 41 गिरफ्तार ,होटल सील…

ByReporter Pranay Raj

Jan 11, 2025

राज – 9334160742 

लहेरी थाना पुलिस ने पोस्ट ऑफिस मोड़ के समीप बर्थ डे पार्टी में डीजे के धुन पर शराब छलकाते 41 नशेड़ियों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है ।

चर्चा है कि बर्थ डे पार्टी शहर के एक वार्ड पार्षद के रिश्तेदार का था। पार्टी में रात रंगीन करने के लिए सुरा और शबाब दोनों की व्यवस्था की गई थी। देर रात तक होटल में बज रहे डीजे से आस पास के लोग परेशान होकर सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देख चौंक गई। पार्टी में जितने भी लोग थे सभी शराब के नशे में टल्ली थे। आसपास तलाशी लेने पर छह बोतलों में बची हुई आधी अधूरी शराब बरामद हुई । पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 41 लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाया। हालांकि सांस्कृतिक कार्यक्रम खत्म हो चूका था | थाना ले जाने पर ब्रेथएनालाइजर मशीन से जांच के बाद सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई।

प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साह ने बताया कि  उत्पाद अधिनियम के तहत शराब बरामद की मामले में होटल को सील कर दिया गया है। 41 लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। मौके से शराब बरामद होने और सेवन करने के कारण सभी को न्यायालय के हवाले किया जाएगा ।