• September 25, 2026 10:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ईंट से सिर कूचकर युवक की हत्या, जेब से मिली सेक्स वर्धक दवा…

ByReporter Pranay Raj

Apr 9, 2024

सूरज – 7903735887 

हिलसा थाना इलाके में सोमवार की रात बदमाशों ने ईंट से सिर कूचकर युवक की हत्या कर दी। अगली सुबह नागरिक सुबह की सैर पर निकले पर यारपुर गांव के पास सड़क पर फेंकी लाश पर उनकी नजर गई। तब घटना का खुलासा हुआ। तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के नैयमा गांव निवासी स्व. मुन्नी चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र विपीन कुमार है। मृतक की जेब से सेक्स वर्धक दवा, बाइक की चाबी बरामद हुआ।
भाभी उषा देवी ने बताया कि रात में देवर बिना खाना खाए समीप वाले दूसरे मकान में सोने चले गए। सुबह परिवार को पता चला कि उनकी हत्या कर दी गई है। चचेरी भावज से देवर का अवैध संबंध था। अंदेशा है कि उसी कारण उनकी हत्या की गई। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मृतक के भाई ने आधा दर्जन को आरोपित कर हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।