• July 29, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भैंस चरा रहे युवक की ठनका से गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Oct 1, 2021

सौरभ – 7903735887 

मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर तक अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को पूरे दिन झमाझम बारिश के साथ वज्रपात भी हुआ। तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के कंजास गांव में विंदेश्वर यादव की मौत ठनका से हो गई। अधेड़ खंधा में भैंस चरा रहे थे। उसी दौरान बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए अधेड़ पेड़ के नीचे गए। जहां समीप में ठनका गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। हंगामा की सूचना पाकर मौके पर आई पुलिस ने आक्रोशितों को प्रावधान के तहत मुआवजा का आश्वासन दे शांत कराया।