• April 18, 2026 11:50 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सुलझी महिला हत्या की गुत्थी, जाने प्रेम में दगा की दास्तां…

ByReporter Pranay Raj

Nov 1, 2023

सूरज – 7903735887 

सारे थाना पुलिस ने सोमवार को गिलानी गांव एक अज्ञात विवाहिता की लाश बरामद की थी। समीप से एक ब्लेड भी मिला था। जिससे गला काट महिला की हत्या की गई थी। बुधवार को मृतका की पहचान शेखपुरा जिला के जयरामपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी बुंदेला चौहान की 20 वर्षीया पुत्री पिंकी देवी के रूप में की गई।

भाई शिशुपाल कुमार ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के आधार पर वह सदर अस्पताल पहुंचे। जहां शव की पहचान अपनी बहन पिंकी के रूप में की। पिंकी की शादी चार साल पहले नवादा में हुई थी। दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर वह मायके में रहने लगी। दो माह पहले वह भागकर दिल्ली चली गई। जहां प्रेमी सारे थाना क्षेत्र के गिलानी निवासी विक्की रविदास से शादी कर ली। प्रेमी के घरवाले शादी का विरोध कर रहे थे। इस कारण उसने बहन की हत्या कर दी। सारे थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।