• April 19, 2026 12:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुत्र-पुत्री व भाई के सामने चली गई महिला की जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 9, 2023

सौरभ – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के इतासंग गांव के पास मोटरसाइकिल से गिरकर महिला की मौत हो गई। मृतका रहुई थाना अंतर्गत हवनपुरा गांव निवासी महादेव प्रसाद की 32 वर्षीया पत्नी निर्मला देवी है।
परिजनों ने बताया कि महिला भतीजा के मुंडन समारोह में शामिल होने नूरसराय स्थित मायके गई थी। जहां से भाई, पुत्र-पुत्री के साथ वह बाइक से लौट रही थी। उसी दौरान बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। जख्मी महिला की मौत इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हुई। मौत के बाद परिजन शव लेकर अस्पताल आ गए।