• June 10, 2026 10:35 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पानी भरे पईन से मिली महिला की लाश…

ByReporter Pranay Raj

Sep 26, 2021

सूरज – 7903735887 

नूरसरा थाना अंतर्गत कखड़ा-मंडाछ गांव में पानी भरे पईन में डूबकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका 90 वर्षीया लुलिया देवी है। परिजनों ने बताया कि महिला शौच के लिए घर से निकली थीं। देर तक नहीं लौटने पर परिवार उनकी खोजबीन कर रहा था।

उसी दौरान ग्रामीणों को पईन से उनकी लाश मिली। अंदेशा है कि शौच के दौरान महिला गड्‌ढ़े में गिर गई। जहां डूबकर उनकी जान चली गई। शव मिलने के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी।

थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।