• July 28, 2026 12:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर से झगड़ा कर निकली महिला की मिली लाश, जानें कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Sep 27, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर गांव के समीप ट्रेन से कटकर विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के गोंगरीपर गांव निवासी अनिल यादव की 35 वर्षीया पत्नी तीजो देवी के रूप में की गई।

बिंद थाना क्षेत्र के मननचक गांव निवासी मृतका के भाई उदय यादव ने बताया कि पारिवारिक विवाद से आक्रोशित हो बहन घर से निकल गई थी। अंदेश है कि ट्रेन से कटकर उसने जान दे दी। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।