• July 31, 2026 9:37 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कुत्ते की जान बचाने में हो गई महिला की मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 8, 2022

राजा – 7903735887

रहुई थाना क्षेत्र के भंडारी गांव के समीप मंगलवार को बाइक से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। कुत्ते की जान बचाने में हादसा हुआ। मृतका हरनौत के भथियार गांव निवासी स्व. रामचंद्र प्रसाद सिन्हा की 70 वर्षीया पत्नी सुमित्रा देवी है।
परिवार ने बताया महिला नाती के साथ बाइक पर सवार हो खरीदारी करने बिहारशरीफ जा रही थी। उसी दौरान बीच सड़क पर कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के लिए युवक ने ब्रेक लगाई। जिससे महिला सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई। जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।