• April 19, 2026 1:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी की हत्या, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Dec 24, 2023

राज- 7903735887 

चंडी थाना अंतर्गत मोसिमपुर गांव में अवैध संबध के विरोध करने पर पति और सास द्वारा विवाहिता को जबरन जहर पिलाकर मार दिए जाने का ममाला सामने आया है। मृतका प्रद्युमन यादव का 24 वर्षीया पत्नी रीमा कुमारी है।

नूरसराय के चंडासी निवासी मृतका के पिता शिवनारायण प्रसाद ने बताया कि 2022 में उन्होंने बेटी की शादी की। तीन माह पहले उसने बेटी को जन्म दिया। बेटी को जन्म देने के बाद पति का व्यवहार बदल गया। वह दहेज में दो लाख रुपए की मांग करने लगा। कुछ माह पहले बेटी को, पति के अवैध संबंध का पता चला। दामाद, हैंड्सफ्री कर मोबाइल पर प्रेमिका से बात करता था। यही, नहीं उनकी छोटी बेटी को भी वह अश्लील मैसेज करता था। जिसका विरोध रीमा करती थी। इसी कारण दामाद ने अपनी मां के साथ मिलकर बेटी को जबरन सल्फास का घोल पिलाकर मार डाला।

थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि महिला के जहर खाकर आत्महत्या की सूचना मिली थी। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस केस दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई करेगी।