• June 13, 2026 1:49 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पति से मोबाइल पर बात के बाद पत्नी दे दी जान, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

May 4, 2023

आनंद – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा-हवेली गांव स्थित मायके में गुरुवार को महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका थरथरी थाना क्षेत्र के कोयल बिगहा गांव निवसी सत्यनारायण पासवान की 22 वर्षीया पत्नी पिंकी देवी है।

परिवार वालों ने बताया कि घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान वह अकेली पाकर फांसी लगा ली। आशंका है कि महिला का पति से मोबाइल पर विवाद हुआ होगा। इसी कारण उसने जान दे दी। पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। पिछले साल पिंकी की शादी हुई थी। थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।