• April 19, 2026 1:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शिक्षा विभाग व शिक्षकों में शोक की लहर, जानें कैसे गई एचएम की जान…

ByReporter Pranay Raj

Sep 2, 2023

राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के नईसराय मोहल्ला में शनिवार की सुबह करंट से एचएम की मौत हो गई। प्रधानाध्यापक स्कूल जाने के लिए बाइक की सफाई कर रहे थे। उसी दौरान उनका हाथ विद्युत प्रवाहित नंगा तार से टकरा गया। जिससे करंट से झुलसकर वह जख्मी हो गए। परिजन जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक स्व. राम लखन सविता के 54 वर्षीय पुत्र विवेकानंद सविता हैं। एचएम चंडी के उत्तरा मध्य विद्यालय में पदस्थापित थे। उनकी मौत से शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना से शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद सदर अस्पताल पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।