• September 25, 2026 12:32 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – साथी की मौत से शिक्षकों में शोक की लहर, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 16, 2023

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव के पास शनिवार को हाइवा की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की जान चली गई। मृतक बिहार थाना क्षेत्र के माही खंदक अम्बेर निवासी जगदीश राम के 45 वर्षीय पुत्र अखिलेश उर्फ चंदन हैं। साथी की मौत की खबर से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। दर्जनों शिक्षक सदर अस्पताल पहुंच गए।

रिश्तेदारों ने बताया कि चंदन बेरौटी मध्य विद्यालय से ड्यूअी कर वह बाइक से लौट रहे थे। उसी दौरान हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह जख्मी हो गए। जख्मी काे इलाज के लिए विम्स ले जाया गया। जहां से रेफर किए जाने के बाद उन्हें पटना ले जाया जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। हाइवा जब्त कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।