• June 13, 2026 10:46 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नाबालिग से जबरन करा रहा था जिस्मफरोशी, अपनों पर दलदल में धकलने का आरोप …

ByReporter Pranay Raj

Sep 9, 2023

राज – 7903735887 

नालंदा थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची से जिस्मफरोशी कराने वाले सौतेले पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बच्ची से राजगीर में जिस्मफरोशी करा रहे थे। गिरफ्तार आरोपी मनीष कुमार और उसकी तीसरी पत्नी खुशबू कुमारी है। मनीष तीन शादी रचाए है। बरामद 14 वर्षीया किशोरी को पुलिस मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाई।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि डेढ़ माह पहले किशोरी की सगी मां ने उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान किशोरी को राजगीर से बरामद किया गया। किशोरी ने खुलासा किया उसका सौतेला पिता और सौतेली मां उससे जबरन देह व्यापार करा रहे थे। किशोरी की सगी मां ने मनीष से दूसरी शादी की थी। दोनों आरोपी बहला-फसलाकर किशोरी को अपने साथ राजगीर लेकर चले गए। जहां उससे जबरन गलत काम कराया जा रहा था।