• April 19, 2026 12:57 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बारिश से गिरी दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत…

ByReporter Pranay Raj

Oct 2, 2021

राजा – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के पावापट्‌टी गांव में लगातार हो रही बारिश से दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर महिला की जान चली गई। मृतका राजकुमारी देवी की 20 वर्षीया पुत्री आरती देवी है।

परिजन ने बताया कि विवाहिता घर में कपड़ा साफ कर रही थी। उसी दौरान जर्जर दीवार विवाहिता पर गिर गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को निकाला। हालांकि, तब उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका को दो माह की एक बच्ची है। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।