• August 10, 2026 2:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चाचा ने नाबालिग भतीजे को मार दी गोली, जाने कारण…

ByReporter Pranay Raj

Jan 11, 2024

राज – 7903735887 

वेना थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में संपत्ति विवाद में बुधवार की रात चाचा ने नाबालिग भतीजे को गोली मार दिया। गोली किशोर के दाहिने हथेली में लगी। घटना काे अंजाम दे आरोपित चाचा फरार हो गया। जख्मी विवेकानंद केवट के 13 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार को गुरुवार को इलाज के लिए सदर अस्प्ताल लाया गया।

जख्मी ने बताया कि रात में उसके चाचा उमेश केवट और मुकेश केवट पिता की तलाश करने घर आए। दरवाजे पर आहट होने पर वह बाहर निकला। सामने कोई थी। उसी दौरान ताड़ के पेड़ के पीछे छीने दोनों चाचा ने उस पर गोली चला दी। जिससे वह जख्मी हो गया। गोली की आवाज सुन ग्रामीण दौड़े तो दोनों चाचा फरार हो गए। कुछ दिनों से चाचा और पिता के बीच संपत्ति विवाद चल रहा था। उसी खुन्नस में घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।