• July 29, 2026 11:30 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भतीजा को चाकू गोद चाचा फरार, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 3, 2021

राज – 7903735887 

मानपुर थाना क्षेत्र के छबिलापुर गांव में रुपया लेनदेन विवाद में चाचा ने भतीजा को चाकू गोद जख्मी कर दिया। जख्मी राकेश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चाचा गांव से फरार हो गया।

परिजन ने बताया युवक का चाचा से रुपया लेनदेन का विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों में पंचायती हो रही थी। उसी दौरान चाचा ने भतीजा को चाकू गोद जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष जितंेंद्र कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।