• September 25, 2026 12:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वारदात: दो युवक को गोलियों से किया छलनी, जानें वारदात

ByReporter Pranay Raj

Aug 11, 2023

सूरज – 7903735887 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में शुक्रवार को बदमाशों ने दो युवकों को गोलियों से छलनी कर दिया। दोनों को तीन-तीन गोलियां लगी है। घटना हिलसा और नालंदा थाना इलाके में हुई।

हिलसा थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड में दोस्त ने युवक काे तीन गोलियां मार दी। जख्मी दरगाह मोहल्ला निवासी साको मियां का पुत्र मो.मुन्ना को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। गोली मारने का आरोप उसके दोस्त छोटू उर्फ लड्‌डू पर लगा है। बताया जा रहा है कि छोटू अपने किराए के कमरे में दोस्त मुन्ना से व्यापार का हिसाब-किताब कर रहा था। उसी दौरान छोटू ने गोली मार दी दी। जख्मी को आरोपी बाइक पर बिठा ले जा रहा था। भीड़ जमा होने पर आरोपी जख्मी को छोड़ फरार हो गया। थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि पुलिस छापेमारी में जुट गई है। मौके से एक गोली और मैगजीन बरामद हुआ।

इसी तरह नालंदा थाना क्षेत्र के ममूराबाद गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार को जेसीबी ईंट भट्‌ठा संचालक को तीन गोलियां मार दी। जिससे संचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी बेन के जंघारो गांव निवासी 40 वर्षीय फंटूश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।