• August 9, 2026 10:43 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – देवर से शादी के लिए दो महिलाओं में हो गई मारपीट…

ByReporter Pranay Raj

Oct 20, 2023

आशीष – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर में देवर से शादी करने लिए दो महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। जिसे देख तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस एक महिला को थाना लेकर चली गई। तब हंगामा शांत हुआ।
बताया जा रहा है कि मलामा गांव निवासी महेंद्र पासवान के तीन पुत्र हैं। छोटा पुत्र कुंवारा है। कुछ साल पहले शादीशुदा मंझोले पुत्र की मौत हो गई थी। जिसके बाद युवक विधवा भाभी से शादी करने को राजी हो गया। युवक विधवा भाभी से शादी रचाने कोर्ट गया था। जहां उसकी बड़ी भाभी आ गई और दोनों गोतनी में मारपीट होने लगी। बड़ी गोतनी देवर से शादी रचाना चाह रही थीं। हालांकि, परिवार ने युवक की शादी विधवा भाभी से करा दी।