• June 11, 2026 7:04 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डूबकर गई दो लोगों की जान, जानें कहां-कहां हुई घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 21, 2021

सूरज – 7903735887

हिलसा थाना अंतर्गत महेशपुर गांव समीप मंगलवार को गरमाईन नदी से अधेड़ का शव बरामद किया गया। मृतक चिकसौरा थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर गांव निवासी 55 वर्षीय विजय प्रसाद हिलसा कोर्ट में दुकान लगाते थे। परिजन ने बताया कि अधेड़ रविवार को घर से निकले जिसके बाद लापता हो गए। बीडीओ प्रिया कुमारी ने आश्रित को पारिवारिक सहायता योजना के तहत 20 हजार का चेक उपलब्ध कराया।

इसी तरह गिरियक थाना पुलिस ने महमदपुर गांव के समीप पंचाने नदी से मंगलवार को अज्ञात 23 वर्षीय युवक की लाश बरामद की। पुलिस शव देख डूबकर मौत का अंदेशा जता रही है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए अस्पताल में रखा गया है |