• August 31, 2026 10:38 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो बदमाश ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पहुंची थाना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 16, 2021

राज – 7903735887

बिहार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में प्रेम जाल में फांस दो बदमाशों द्वारा किशोरी का यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया। पीड़िता ने रविवार को घटना की प्राथमिकी महिला थाना में दर्ज कराई। जिसमें दो पड़ोसी युवकों को आरोपित किया गया है। नाबालिग चार माह की गर्भवती है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

आरोपों में किशोरी ने बताया है कि प्रेम जाल में फांस दो युवक उसका शोषण कर रहा था। उसके गर्भवती होने पर दोनों ने पल्ला झाड़ लिया। जिसके बाद किशोरी ने घटना की जानकारी परिवार को दी। परिवार के लोग युवक के घर उसकी शिकायत करने गए तो आरोपियों ने उनलोगों को जान मारने की धमकी दी।

थानाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने बताया कि नाबालिग ने पड़ोस के दो युवकों को आरोपित कर यौन शोषण का केस दर्ज कराया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।