• July 29, 2026 10:14 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किशोर समेत दो की डूबकर मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 2, 2021

आशीष – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के सकरौल पानी भरे गड्‌ढ़े में डूबकर किशोर की मौत हो गई। मृतक पप्पू कुमार का 16 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है। परिजन ने बताया कि किशोर शौच जाने निकला था। लौटने में देरी होने पर उसकी तलाश की जा रही थी। उसी दौरान किशोर की लाश पईन में मिली। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

इसी तरह, नालंदा थाना क्षेत्र के पंचवारा गांव में शनिवार को पानी भरे गड्‌ढ़े से ढाई साल के बच्चे का शव मिला। परिजन डूबकर मौत का अंदेशा जताया जा रहे हैं। मृतक मनीष रविदास का पुत्र आदित्य कुमार है। शुक्रवार शाम से बच्चा लापता था। अंदेशा है कि खेलने के दौरान पईन में गिरकर वह डूब गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।