राज की रिपोर्ट –
साइबर थाना पुलिस ने व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों अस्थावां थाना क्षेत्र के गोटिया गांव स्थित एक मुर्गी फार्म से ठगी का धंधा चला रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोटिया निवासी रोहन पटेल और मनीष कुमार के रूप में हुई है।
साइबर डीएसपी ऋषव आनंद ने बताया कि दोनों फ्रॉड खुद को ब्लू डार्ट कूरियर कंपनी का एजेंट बताकर कॉल करता था। पार्सल डिलीवरी के नाम पर लोगों से बातचीत कर उन्हें अपने मोबाइल से 21 से शुरू होने वाले एक फर्जी नंबर पर डायल कराता था। इसके बाद मोबाइल की कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो जाती थी।
इसके बाद आरोपी पीड़ित के व्हाट्सएप को हैक कर परिचितों को मैसेज भेजता संकट की बात कहकर उनसे फ्रॉड करता था। गुप्त सूचना पर कार्रवाई हुई। आरोपियों के पास से आठ मोबाइल बरामद हुआ।
छापेमारी में दारोगा अबू तालीब अंसारी, तौकीर खान कुमार, विवेक कुमार, सिपाही पुनेश कुमार, यश कुमार, चंदन कुमार, रविनंदन कुमार, रवि कुमार समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।

