राहुल रंजन की रिपोर्ट –
चंडी थाना क्षेत्र के गोपी बिगहा गांव के पास गुरुवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, उसका फुफेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक नगरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी अरुण मिस्त्री का पुत्र जोशन कुमार उर्फ छोटू है।
जख्मी चंडी के भासीन बिगहा निवासी छोटे शर्मा के पुत्र मनीष कुमार इलाजरत है।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अज्ञात वाहन की पहचान कर उस पर केस दर्ज किया जाएगा।

