राहुल रंजन की रिपोर्ट –
थरथरी थाना पुलिस ने डीहा गांव के समीप कार्रवाई कर हथियार-कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें एक नाबालिग है। जिसे निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार बालिग आरोपित अतवलचक गांव निवासी विकास कुमार लूटकांड का आोपित है। पूर्व से उस पर कई थानों में प्राथमिकी दर्ज है। विकास के पास से एक लोडेड कट्टा और तीन कारतूस बरामद हुआ।
थरथरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना कट्टा-कारतूस संग दो आरोपितों को पकड़ा एक। जिसमें एक नाबालिग था, जिसे निरुद्ध किया गया। विकास 18 अक्टूबर को कनक बिगहा के पास बाइक व मोबाइल की लूट किया था। उसका आपराधिक इतिहास है।
नूरसराय, नगरनौसा, चंडी और थरथरी थाना में उस पर पूर्व से केस दर्ज है। छापेमारी में अपर थानाध्यक्ष बलिन्द्र प्रसाद, अर्जुन पासवान, सुरेंद्र मरांडी, नवीन प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य आरक्षी शामिल थे।

