• November 25, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गांजा के साथ दो धराया, जाने पुलिस की कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Oct 8, 2023

सूरज – 7903735887 

हरनौत थाना पुलिस ने रविवार को बाजार इलाके में छापेमारी कर गांजा के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव निवासी रामेश्वर यादव उर्फ रुखी का पुत्र विक्की कुमार और हरनौत के बीच बाजार निवासी स्व. राधे तांती का पुत्र त्रिवेणी कुमार शामिल है। धंधेबाजों के पास से 845 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। बाढ़ निवासी धंधेबाज गांजा की सप्लाई करने आया था। त्रिवेणी, गांजा की बिक्री इलाके में करता था। पूछताछ के आधार पर पुलिस धंधेबाजों के अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है।