• June 13, 2026 12:03 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -तमंचा-कारतूस संग दो गिरफ्तार, जानें पुलिस कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

May 25, 2023

आशीष – 7903735887 

पावापुरी ओपी पुलिस बुधवार की रात इलाके में कार्रवाई कर बाइक सवार आर्म्स एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार कर ली। पकड़ा गया आरोपी गिरियक के पोखरपुर गांव निवासी वृजनंदन प्रसाद सिंह का पुत्र राजकुमार उर्फ प्रभात कुमार है।

ओपी प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि बदमाश पर हथियार के बल पर भूमि कब्जा का केस दर्ज था। रात्रि गश्ती के दौरान आरोपी को एक कट्‌टा, दो कारतूस व बाइक के साथ पकड़ा गया।

इसी तरह सिलाव थाना पुलिस घेसतावां मंदिर के पास से एक बदमाश को लोडेड कट्टा व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार की। पकड़ा गया बदमाश घोसतावां निवासी कारू सिंह का पुत्र संजीव कुमार है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।