• September 22, 2026 11:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क लूट का आरोपित समेत दो गिरफ्तार, गांजा बरामद…

ByReporter Pranay Raj

Feb 21, 2022

राज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने रहुई थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो सालों से फरार चल रहे सड़क लूट के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश मिथिलेश उर्फ मिट्‌ठू है। आरोपित 2020 से फरार चल रहा था।

इसी तरह लोहगानी मोड़ से 6 पुड़िया गांजा के साथ गुमटी संचालक को पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक चिंटू कुमार है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर सड़क लूट के आरोपित को पकड़ा गया। इसी तरह गांजा बिक्री के आरोप में गुमटी संचालक की गिरफ्तारी हुई।