• April 18, 2026 10:24 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फाइन से बचने के लिए बाइक सवार ने एएसआई का मार दिया टक्कर…

ByReporter Pranay Raj

Dec 4, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

इन दिनों ट्रैफिक नियमों का पुलिस सख्ती से पालन करा रही है। सभी थाना की पुलिस जगह-जगह अभियान चलाकर वाहनों की जांच कर रही है। बिहार थाना के समीप भी शनिवार को वाहनों की जांच की जा रही थी। जहां फाइन से बचने के लिए एक बाइक सवार ने एएसआई को जारदार टक्कर मार दिया। जिससे पदाधिकारी जख्मी हो गए।

जख्मी बलराम यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने बाइक सवार को रूकने का इशारा किया। जिसके बाद चालक ने गति बढ़ा उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक, बाइक समेत फरार हो गया।