• August 28, 2026 10:44 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पिस्टल संग तीन बदमाश गिरफ्तार, जाने कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Aug 28, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

बिहार थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश किया है। नईसराय-बारादरी के बीच महिला से सोने की चेन झपटने वाले तीन बदमाशों को देसी पिस्टल के साथ पकड़ा गया है। झपटी हुई चेन और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हुई है।

सदर डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि 21 अगस्त की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात की थी। सीसीटीवी और टेक्निकल सेल की मदद से आरोपियों की पहचान हुई।गिरफ्तार आरोपी नारायण मार्केट का अमन कुमार, हरनौत नचवार का शुभम कुमार और शिवाजी कॉलोनी का विजय प्रसाद है। अमन के घर से पिस्टल मिली है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है, अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।