• September 22, 2026 12:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला समेत तीन की गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 28, 2021

राजा – 7903735887 

बेन थाना अंतर्गत के उमराव बिगहा निवासी मनीष कुमार की 36 वर्षीया पत्नी अनीता देवी की करंट से मौत हो गई। परिवार ने बताया कि बहादुर विगहा के खंधा में महिला घास लाने गई थी। जहां 11 हजार वोल्ट का तार पहले से गिरा था। जिसकी चपेट में आकर महिला की जान चली गई। थाना प्रभारी जयकिशन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

इसी तरह थरथरी थाना क्षेत्र के केनुआपर गांव में चिड़ैया नदी में डूबकर युवक की मौत हो गई। मृतक शिवालक बिंद का 41 वर्षीय पुत्र अर्जुन बिंद है। युवक शौच के लिए गया था। उसी दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

उधर, नालंदा थाना पुलिस ने सकरौढ़ा गांव के पास पानी भरे गड्‌ढ़े से बुजुर्ग की लाश बरामद की। शव देख पुलिस डूबकर मौत का अंदेशा जता रही है। मृतक सकरौढ़ा गांव निवसी स्व. रामगुलाम सिंह के 80 वर्षीय पुत्र सालिक सिंह हैं। बुधवार को बुजुर्ग घर से किसी काम से निकले। जिसके बाद लापता हो गए। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।