• April 19, 2026 1:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ड्यूटी में तैनात दो जमादार समेत तीन जख्मी, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 18, 2023

सूरज -7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के पश्चिमी बाईपास के समीप राज्यपाल के आगमन की ड्यूटी में तैनात दो जमादार और एक कॉलेज कर्मी को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं । जख्मी हालत में कर्मियों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में भर्ती कराया गया है । जहां तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जख्मी हिलसा थाना के एएसआई विनोद कुमार राय, चिकसौरा थाना में एएसआई दिलीप कुमार और पटेल कॉलेज के कर्मी रविंद्र कुमार है ।
थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि बिहार के राज्यपाल गया से पटना लौट रहे थे । इसी दौरान विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी ड्यूटी के दौरान ही फतवा की ओर से आ रहे अनियंत्रित कार ने तीनों कर्मियों को टक्कर मार दी जिससे यह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।