• November 25, 2026 11:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला समेत तीन की गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 24, 2023

डायमंड – 7903735887 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में हुई घटना में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। चंडी थाना अंतर्गत डमाडोल बिगहा गांव में रविवार को शौच के लिए निकले बुजुर्ग की पानी भरे पईन में डूबकर जान चली गई। मृतक स्व. रामचरण पासवान के 60 वर्षीय पुत्र कृष्णा पासवान हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।
इसी तरह तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में शनिवार की शाम ठनका से महिला की मौत हो गई। मृतका रामप्रवेश यादव की 50 वर्षीया पत्नी कोसमा देवी हैं। परिवार ने बताया कि मिला धान खेत की निकौनी कर रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।
उधर, बेन थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में शनिवार की शाम करंट से किसान की मौत हो गई। मृतक अजय सिंह हैं। परिवार ने बताया कि किसान खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान बारिश आ गई। बारिश से बचने के लिए किसान पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी दौरान विद्युत प्रवाहित तार टूटकर पेड़ पर गया। जिससे करंट के संपर्क में आकर किसान की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।