• April 18, 2026 6:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग दुकानों में खटाए जा रहे तीन बाल श्रमिक मुक्त…

ByReporter Pranay Raj

Sep 22, 2025

राज – 9334160742 

श्रम विभाग द्वारा अभियान चलाकर बिहारशरीफ प्रखंड से 3 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बिहारशरीफ सतीश कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रहुई सुमित कुमार के नेतृत्व में बिहार शरीफ प्रखंड के आलम गंज क्षेत्र अंतर्गत विशेष धावा दल के द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के क्रम में बिहारशरीफ प्रखंड के कुल-03 प्रतिष्ठान से 03 बाल श्रमिकों को धावा दल की टीम के द्वारा विमुक्त कराया गया। साथ ही श्रम अधीक्षक अश्विनी कुमार द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि यह अभियान नालन्दा जिला में लगातार जारी रहेगा। प्रतिष्ठान संचालकों पर केस दर्ज कराया गया है।