• August 31, 2026 10:37 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – राजगीर में विदेशी पर्यटक की मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 22, 2025

राज – 9334160742 

राजगीर के शांति स्तूप की सीढ़ियों पर गिरकर सोमवार को श्रीलंकाई पर्यटक की मौत हो गई। मृतक श्रीलंका के कोलंबो क्रियोलापोन निवासी 74 वर्षीय पराना मैननागे हैं। 87 लोगों के दल के साथ वह राजगीर भ्रमण को पहुंचे थे। मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है।

दल में शामिल लोगों ने बताया कि विश्व शांति स्तूप की सीढ़ियों पर चढ़ने के दौरान पर्यटक बेहोश होकर गिर गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजगीर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमण कुमार ने बताया कि श्रीलंकाई पर्यटक सीढ़ियों से चढ़कर विश्व शांति स्तूप जा रहे थे। उसी दौरान लड़खड़ा कर गिरे और अचेत हो गए। पर्यटक को अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अंदेशा है कि हार्ट अटैक से मौत हुई।