• April 19, 2026 2:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – छेड़खानी आरोपित समेत तीन गिरफ्तार, ट्रक जब्त

ByReporter Pranay Raj

Feb 5, 2022

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना पुलिस ने कोसुक गांव में कार्रवाई कर छेड़खानी व मारपीट के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी कैलाश यादव का पुत्र रंटू यादव है। गांव के विद्यांनद प्रसाद ने 6 बदमाशाें को आरोपित कर केस दर्ज कराया था।
पीड़ित ने आरोपों में बताया था कि उनकी पॉल्ट्री फॉर्म की देखरेख एक दंपती करते हैं। 12 जनवरी की शाम संटू यादव, रंटू यादव, डोमन यादव, बभन यादव, गोंगा यादव और टिंकू यादव महिला से छेड़खानी कर रहा था। जिसके विरोध पर बदमाशों ने रॉड से पीट उन्हें जख्मी कर दिया।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इसी तरह रेलवे लाइन के समीप से हंगामा करते शराबी देवधा निवासी जितेंद्रपासवान और सुबोध मांझी को पकड़ा गया। वहीं मघड़ा गांव के समीप से अवैध बालू लोड एक ट्रक जब्त किया गया।