• August 31, 2026 10:30 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्नी के हाथों की मेहंदी छूटने से पहले युवक के साथ हुआ ये हादसा…

ByReporter Pranay Raj

May 8, 2021

राज – 7903735887 

मां-बाप ने धूमधाम से 26 अप्रैल को उसकी शादी की थी। अभी पत्नी के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी। अचानक युवक के साथ हो गया बड़ा हादसा। दरअसल, शुक्रवार की रात तेज आंधी-पानी आयी। सिलाव प्रखंड के सैदपुर गांव में युवक अपने परिवार के साथ पुआल को बचाने की कोशिश कर रहा था। उसी समय वज्रपात हो गया। हादसे में अवधेश यादव का 26 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार चंदन की मौत हो गयी।

पिता ने बताया कि रात को तेज आंधी से पुआल उड़ने लगी। उन्होंने पुआल को तिरपाल से ढक दिया। बेटा तीरपाल पर वजन रखने के लिए ईंट लाने शीशम के पेड़ के पास गया था। उसी दौरान ठनका गिर गया। सीओ जीतेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि वज्रपात से मृतक के माता-पिता भी जख्मी हैं। मृतक का शरीर झुलस गया है। पारिवारिक लाभ के तहत मृतक के पिता को 20 हजार रुपये का चेक दिया जा रहा है।
इधर, हादसे के बाद नयी नवेली दुल्हन गुड़िया की जिंदगी उजड़ गयी। उसकी चित्कार से लोगों की आंखें नम हो गयी। परिजन विरेन्द्र यादव ने बताया कि चंदन दो भाई था। बड़ा भाई विक्षिप्त है। चंदन पढ़ने-लिखने में तेज था और पिता के कामों में सहयोग करता था। अभी वह प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। 26 अप्रैल को उसकी शादी धूमधाम से सिरनावां गांव की गुड़िया से हुई थी।