• April 20, 2026 12:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पॉश इलाके में सीसीटीवी कैमरा के सामने हुई चोरी, शहरवासी हैरान ….

ByReporter Pranay Raj

Apr 7, 2022

रोहित – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल का गेट। यह पॉश इलाका है। कुछ मीटर की दूरी पर डीएम-एसपी का आवास है। अस्पताल में भी रातभर चहल पहल रहती है। इसके बाद भी चोरों ने दो गुमटियों का ताला तोड़ दिया। वह भी सीसीटीवी कैमरा के सामने।

पीड़ित सुजीत कुमार व राज कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि सुबह में लोगों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। दोनों गुमटियों से चोरों ने करीब पांच हजार रुपये के सामान चुरा लिये थे। इस स्थान पर चोरी होने से हर कोई हैरान है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल की छानबीन की गयी है।