• April 20, 2026 4:29 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सीआरपीएफ जवान के घर चोरी, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 5, 2021

सूरज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के मीरगंज मोहल्ले में सक्रिय बदमाशों ने सोमवार की रात सीआरपीएफ जवान के घर में चोरी कर ली। घटना की भनक साए परिवार को नहीं लगी। पीड़ित जवान विद्यानंद ने घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है।

जवान ने बताया कि परिवार के सभी लोग रात में खाना खाने के बाद सो रहे थे। सुबह नींद खुलने पर आलमीरा खुला मिला। उससे 15 हजार नगदी और चांदी के जेवर गायब थे। आश्चर्य तो यह है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। बदमाश कैसे दाखिलए हुए इसका खुलासा नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।