• September 22, 2026 7:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दाह संस्कार करने आया युवक नदी में डूबा….

ByReporter Pranay Raj

Nov 2, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के जेल गेट के पास पंचाने नदी एक युवक सोमवार को डूब गया था। जाे 24 घंटे बाद भी नहीं मिला। एसडीआरएफ की टीम मंगलवार को घंटों उसकी नदी में तलाश की। शाम हो जाने के कारण तलाशी अभियान को रोक दिया गया।

इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जमा जमा थी। नवीनगर निवासी राजेंद्र चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र कमलेश चौधरी एक ग्रामीण के दाह संस्कार में आया था। जहां नहाने के दौरान हादसा हुआ।
सीओ धर्मेंद्र पंडित ने बताया कि शाम हो जाने के कारण युवक की तलाश बंद कर दी गई। अगले दिन टीम फिर से उसकी तलाश करेगी।