• April 20, 2026 8:52 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रात में घर से निकले युवक की हो गई मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 10, 2021

राज – 7903735887 

सारे थाना क्षेत्र के नौरोजपुर गांव में शनिवार की रात करंट से युवक की जान चली गई। मृतक रमेश प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र भूषण कुमार है। घटना की सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।
परिवार ने बताया कि युवक रात में घर से शौच के लिए निकला। उसी दौरान ट्रांसफार्मर के समीप पूर्व से गिरे बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आकर करंट से उसकी मौत हाे गई। मौत के बाद गांव परिजन की चीख पुकार गूंजने लगी।
थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर के समीप घटना हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।