• September 21, 2026 10:47 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक ने ससुर पर तान दिया तमंचा, जानें कारण…

ByReporter Pranay Raj

Oct 30, 2021

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के शृंगारहाट मोहल्ले में शनिवार को दामाद ने अपने ससुर पर बिना गोली का तमंचा तान दिया। दरअसल युवक पत्नी की विदाई कराने आया था। विदाई से इंकार करने पर उसने तमंचा तान दिया। सूचना पाकर आई पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक नूरसराय के मंडाछ गांव निवासी तौमी गोप का पुत्र सोनू कुमार है। ससुर भीम यादव ने दामाद पर केस दर्ज कराया।

अधेड़ ने बताया है कि उन्होंने 2020 में बेटी की शादी की थी। शादी के बाद दहेज की मांग होने लगी। इस कारण बेटी मायके में रह रही थी। किसी साजिश के तहत दामाद विदाई कराने आया। उसकी गलत मंशा भांप कर वह विदाई से इंकार कर दिए। जिसके बाद उसने खाली कट्‌टा उन पर तान दिया।

थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि भम यादव ने दामाद पर केस दर्ज कराया है। युवक के पास से कट्‌टा बरामद हुआ। आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।