• September 25, 2026 12:28 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेटी का इलाज कराने निकली महिला की हो गई मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 24, 2023

राज – 7903735887 

इसलामपुर थाना क्षेत्र के शेखअब्दुल्ला मोड़ के पास बाइक की टक्कर से महिला की मौत जान चली गई। मृतका खुदागंज थाना क्षेत्र के वैरा गांव निवासी सुखु चौधरी की 44 वर्षीया पत्नी गंगिया देवी हैं। घटना के बाद चालक, बाइक समेत फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

परिवार ने बताया कि महिला बेटी का इलाज कराने गई थी। उसी दौरान बाइक की टक्कर से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक समेत चालक भाग गया। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज कर किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।