• April 18, 2026 11:23 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जेल गए कैदी की 5वें दिन हो गई मौत, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Jun 18, 2023

सौरभ – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित मंडल कारा के कैदी की रविवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जेल प्रशासन लू से जान जाने का अंदेशा जता रहा है। मृतक सोहसराय थाना क्षेत्र के सहोखर निवासी 55 वर्षीय धर्मेंद्र पासवान हैं।
जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि शराब बिक्री के केस में 14 जून को कैदी को जेल लाया गया। सुबह में अचानक तबीयत बिगड़ने पर कारा अस्पताल में कैदी का इलाज चल रहा था। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लू से मौत का संदेह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।