• September 24, 2026 10:51 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने युवक को मार दी गोली, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 23, 2023

आनंद  उर्फ डायमंड – 7903735887 

नूरसरा थाना क्षेत्र के नारी किशुनपुर गांव में बदमाश ने युवक को गोली मार दी। जख्मी महेश यादव के 20 वर्षीय पुत्र प्रदीप यादव को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जख्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। ग्रामीण रुपया लेनदेन व भूमि विवाद बता रहे हैं।

परिवार ने बताया कि मुख्य आरोपी पंकज से कई दिनों से युवक मामूली विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले भी बदमाश ने परिवार की पिटाई की थी। सुबह में बदमाश ने खेत में युवक को गोली मार दी।

थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि जख्मी ने तीन दिन पहले पंकज व अन्य पर मारपीट का केस दर्ज कराया था। सुबह में बदमाश ने युवक को गोली मार दी। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।