• June 13, 2026 10:41 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जान बचाने में गई वाहन सवार की जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 19, 2022

राजा – 7903735887 

साइकिल सवार की जान बचाने में एक जायलो सवार की जान चली गई। घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के धोबी बिगहा मोड़ के पुलिया के समीप शनिवार को हुई। मृतक की पहचान पटना जिला के पंडारक थाना क्षेत्र के भुआपर गांव निवासी अर्जुन पंडित के 30 वर्षीय पुत्र विभीषण कुमार है। जख्मी अस्थावां के माफी निवासी नैयर खान, अरुण पासवान समेत तीन अस्पताल में इलाजरत है।
परिजनों ने बताया कि विभिषण निजामपुरा स्थित ननिहाल में रहता था। दोस्तों के साथ वह वाहन पर सवार हो जा रहा था। साइकिल सवार को बचाने में वाहन पुलिया के नीचे गिर गई। घटना में चार सवार जख्मी हो गए। रेफरल अस्पताल के डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित किया। थानाध्यक्ष सोएब अख्तर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।