• June 13, 2026 11:47 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मंत्री के रिश्तेदार के घर चोरी का खुलासा से पहले फिर घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 14, 2021

राज – 7903735887 

मंत्री के रिश्तेदार के घर चोरी का खुलासा से पहले बदमाशों ने फिर से घटना कर पुलिस की नींद उड़ा दी। ताजा घटना बेन गांव में सोमवार की रात गनौरी राम के घर हुई। यहां से बदमाश पांच लाख के जेवर और 9300 नगदी पर हाथ साफ किया।
अगली सुबह सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। ग्रामीण पुलिस पहरेदारी पर सवाल उठा रहे हैं।
थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही संलिप्त बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।