• October 11, 2026 12:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रिटायर्ड फौजी के इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम….

ByReporter Pranay Raj

Jun 21, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

सिलाव थाना क्षेत्र के गांधी हाई स्कूल के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पावापुरी थाना क्षेत्र के दरवेशपुरा निवासी सेवानिवृत्त सैनिक पुनीत सिंह के 15 वर्षीय इकलौते पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि कृष्णा अपनी बाइक से नालंदा स्थित आवास से सिलाव बाजार आ रहा था। गांधी हाई स्कूल के पास डिवाइडर में बने अवैध रास्ते को पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार डिवाइडर से जा टकराया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।बेहतर इलाज के लिए विम्स ले जाने के दौरान जख्मी की रास्ते में मौत हो गई।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।