• April 20, 2026 3:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मजदूरी मांगने जा रहे अधेड़ की मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 9, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

हरनौत थाना अंतर्गत द्वारिका बिगहा चौक के पास एचएच 20 पर अज्ञात वाहन से कुचलकर अधेड़ मजदूर की मौत हो गई। मृतक बस्ती गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र रविदास हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। मौत के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी।

मृतक बाजार में मजदूरी करते थे। परिवार ने बताया कि वह मजदूरी मांगने जारहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। जिससे अधेड़ की मौके पर जान चली गई।

थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया। अज्ञात वाहन पर केस किया गया है।